khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 11:58 AM (IST)
उदयपुर (सतीश शर्मा)। भाजपा शासन में गांवों का विकास तेजी से हो रहा है और उतनी ही तेजी से वह विकास कार्य गर्त में भी बदल रहा है। तीन माह पहले सरकार ने गोगुन्दा से झाड़ोल वाली सडक़ का नवीनीकरण कराया था। सडक़ का कार्य होने पर लोग बहुत खुश हुए, लेकिन उनकी यह खुशी तीन माह में ही दुख में बदल गई और लोगों में आक्रोश हो गया।