khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 5:21 PM (IST)
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने आरोप लगाया कि गायों की
रक्षा करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। इसलिए अब कांग्रेस ने गायों की
रक्षा का संकल्प लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गायों की रक्षा करने की
बजाए अब सरकार गो पालकों को ही परेशान कर रही है और उन पर भारी जुर्माना
लगा रही है।