khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 5:19 PM (IST)
जयपुर। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गुरुवार को शहर कांग्रेस की ओर से रक्षा सूत्र बांधकर गायों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास सहित बड़ी संख्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गायों की पूजा अर्चना की। सोडाला स्थित पुराने बैकुण्ठनाथ मंदिर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में पूर्जा अर्चना एक बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा और गोरक्षा का संकल्प लिया।