Veer Tejaji Fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री वीर तेजाजी महाराज के मेले को 10

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 7:22 PM (IST)
श्री वीर तेजाजी महाराज के मेले को 10
बूंदी । गौ रक्षक लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज के प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले को लेकर बालचंद पाड़ा स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेला परिवार से व समाजसेवी लोगों ने भाग लिया एवं मेले को भव्य बनाने हेतु सुझाव दिए। इस अवसर पर कृष्णकांत राठौर, कुमार संभव, गोपाल ओझा, अनिल वर्मा, निर्मल वर्मा, आशीष शर्मा, प्रमोद सिखवाल, दीपक वर्मा, कुलदीप कुमावत, सुरेंद्र, अमित जोशी, हेमंत वर्मा, हेमंत सैनी, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे जिनके निर्णय अनुसार पांच दिवसीय मेले की रूप रेखा का निर्धारण किया गया। दिनांक 10 सितंबर से 14 सितंबर तक अभयनाथ महादेव के पास स्थित वीर तेजाजी महाराज प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकें तहत प्रथम दिवस पौधारौपन एवं रामायण स्थापना, द्वितीय दिवस हवन, कीर्तन, एवम् शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन, तृत्य दिवस मेले में झण्डी चढ़ाने और दस्सी काटने की रस्म होगी। चतुर्थ दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन एवं पंचम दिवस महाआरती एवम महा प्रसादी का कार्यक्रम किया जाएगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बालक बालिकाओं की नृत्य प्रतिस्पर्दा का आयोजन होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement