various programs in NSS camp for Clean India campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनएसएस शिविर में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 2:30 PM (IST)
एनएसएस शिविर में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम
जयपुर। यहां सांगानेर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शीतकालीन शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर प्रभारी निर्मला राव ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शनिवार को समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएमसी सदस्य गोपाल कयाल थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मंजू गौतम ने की। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान व्याख्याता अंजलि सिंह, रंजना शर्मा, ममता भार्गव सहित विद्यालय स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement