Varanasi: Security Tightened Ahead of PM Modi Visit; Police Commissioner Provides Details-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 1:55 PM (IST)
वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे हैं। पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनारस के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 28 और 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री का बनारस में दौरा है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि मंगलवार को बीएल ग्राउंड में लगभग 40 हजार महिलाओं की नारी वंदन रैली होने वाली है। उन्होंने कहा कि ये रैली महिलाओं की है; इसमें महिलाएं ही भाग लेंगी, इसलिए सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर लगभग 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरे सभा स्थल को सीसीटीवी से कवर किया गया है और एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं। अत्याधुनिक असलहों से लैस क्यूआरटी टीम और एटीएस की भी टीमों की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभा स्थल पर बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा पीएम मोदी का जो रूट है, उस पर भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। स्वागत स्थल पर भी अलग से ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे रूट पर लगभग 2000 पुलिसकर्मी तैनाती की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि आम जनता को परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए प्लानिंग की गई है। डायवर्जन के माध्यम से लोगों को अन्य रूट से गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।
पीएम मोदी के वाराणसी आगमन पर माहौल उत्साह से सराबोर हो गया है। महिलाओं में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है। महिलाओं ने बताया कि वे भव्य स्वागत करेंगी, शंखनाद करेंगी, पुष्प वर्षा करेंगी और आरती उतारकर उनका अभिनंदन करेंगी।
बता दें कि पीएम मोदी 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को सुबह लगभग 8:30 बजे वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह हरदोई के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement