Advertisement
उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

पूछताछ में बताया कि कृष्णा, करण और मंजीत, जिसमें दो लोग कानपुर के और एक उन्नाव का रहने वाला है। आर्थिक लाभ के लिए यह घटना की गई थी। आज ये लोग कार को बेचने जा रहे थे। इनसे स्विफ्ट कार बरामद हुई है, जिसे लूटा गया था, और एक ब्रेजा कार भी मिली है, जिससे घटना को अंजाम दिया गया था। इनके कब्जे से दो तमंचे और खोखे मिले हैं। इसके अलावा 1300 रुपए नगद मिले हैं। जिंदा कारतूस भी मिले हैं। गिरफ्तारी के बाद इनके ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस टीम में लगे लोगों को 25 हजार का नगद इनाम दिया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
--- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


