Advertisement
उत्तर प्रदेश: सीबीआई ने रिश्वत लेते यूपी ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और 6 जनवरी को जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता ने ब्रांच मैनेजर और निजी व्यक्ति को 10 हजार रुपए की रिश्वत दी। जैसे ही उन्होंने पैसे लिए, वैसे ही सीबीआई की टीम ने दोनों को मौके पर धर दबोचा। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई है।
बताया जा रहा है कि सीबीआई की इस कार्रवाई से अन्य बैंक कर्मियों को सबक मिलेगा। इस मामले में जांच जारी है और जल्द ही दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बस्ती जिले में यह पहली बड़ी सीबीआई कार्रवाई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बस्ती
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


