Advertisement
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव बना जंग का अखाड़ा, भाजपा विधायक योगेश वर्मा को मारा थप्पड़

एडीएम संजय सिंह ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से होंगे। कहीं किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई होगी। कार्रवाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक योगेश वर्मा ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है, इसके बाद अब पूरा मामला मारपीट में तब्दील हो चुका है।
इस घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “अन्याय हिंसा को जन्म देता है। कोऑपरेटिव चुनाव में लखीमपुर के भाजपा विधायक का आचरण चर्चा का विषय बन गया है। ऐसी परिस्थितियों का उत्पन्न होना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। चुनावी धांधली भाजपा की रणनीति बन गयी है, निंदनीय!”
बता दें कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह उम्मीदवार हैं। भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखीमपुर खीरी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


