Uproar in Laptop distribution -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लैपटॉप वितरण में हंगामा

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 7:52 PM (IST)
लैपटॉप वितरण में हंगामा
हाथरस में आयोजित हुए लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में लैपटॉप न मिलने से नाराज छात्राओ ने हंगामा काटा। लैपटॉप लेने आई एक छात्रा को तो लाख समझाने पर भी कुछ समझ में नही आ रहा था। उसकी तो सिर्फ एक ही रट थी कि उसे और उसके भाई को लैपटॉप दिया जाये। कार्यक्रम के बीच स्थिति को बिगड़ता देख जिलाधिकारी को व्यवस्था बनाये रखने के लिए माइक संभालना पड़ा। सादाबाद के घनश्याम सिंह चाहर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अपने खुद और अपने भाई जयकुमार के लिए लैपटॉप की मांग कर रही थी। उसने अपनी शिकायत जिलाधिकारी व विधायक से की। जिलाधिकारी ने पात्रता की जाँच कराने का आश्वासन दिया वही विधायक ने अपनी विधायक निधि से शीतल को लैपटॉप देने की बात रखी। शीतल को देख कार्यक्रम के अंत में और लड़कियों ने भी हंगामा काटा।

[@ छात्रा के साथ बलात्कार फिर मर्डर, लड़के ने भी लगाई फांसी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement