UP: Temperature decrease in many districts of Purvanchal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्वांचल के कई जिलों में आएगी तापमान में कमी

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 12:35 PM (IST)
पूर्वांचल के कई जिलों में आएगी तापमान में कमी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की संभावना है। पूर्वांचल के कई जिलों में भी तापमान में कमी आएगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप के बीच आंशिक बदली का असर भी रहेगा जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरूवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, बनारस का 21.2 डिग्री, इलाहाबाद का 22.3 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement