Advertisement
यूपी : मैनपुरी में मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी जितेंद्र उर्फ जीतू

पुलिस ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ में मारा गया बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू हाथरस जिले में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 32 बोर की पिस्टल, कई खोखा और जिंदा कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई।
हाथरस जिले के हाथरस जंक्शन थाने में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। डीजीपी के अनुसार, मैनपुरी जिले के थाना एलाउ अंतर्गत तारापुर कट पुलिया पर हुई पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मैनपुरी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


