UP: Girlfriend murderer committed suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP : प्रेमिका के हत्यारोपी ने जेल में लगाई फांसी

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मई 2019 9:10 PM (IST)
UP : प्रेमिका के हत्यारोपी ने जेल में लगाई फांसी
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला कारागार में अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी ने बुधवार को जेल की अस्पताल के शौचालय में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जेलर ने यह जानकारी गुरुवार को दी। जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के रीठी रगौली गांव निवासी रामबाबू केवट (39) को अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने 10 मई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था, उसे टीबी की बीमारी होने की वजह से जेल की अस्पताल में रखा गया था, जहां उसने बुधवार को अस्पताल के शौचालय में गमछे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की घटना से शासन को अवगत कराकर न्यायिक और विभागीय जांच कराने का अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement