Advertisement
यूपी के भाजपा विधायक को भाजपा पदाधिकारी ने फोन पर धमकी दी, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भाजपा से जुड़े एक शख्स धीरेंद्र दुबे अपने 14 वर्षीय बेटे तको लेकर परेशान था, जो रविवार दोपहर को घर से निकला था और सोमवार तक वापस नहीं आया।
हालांकि, लड़का सोमवार देर शाम घर लौटा, लेकिन इससे पहले, दुबे ने संदेह जताया कि लड़के का अपहरण कर लिया गया है, उसने भास्कर से पूछताछ की और पूछा कि उन्होंने जन प्रतिनिध होने के बावजूद उनके (दुबे के) बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए उन्होंने एसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर दबाव क्यों नहीं डाला। दुबे ने यह भी धमकी दी कि अगर उनके बेटे के साथ कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई तो वह विधायक को गोली मार देंगे।
संपर्क किए जाने पर, विधायक भास्कर ने कहा, "जिस व्यक्ति ने मुझे फोन किया और फोन पर धमकी दी, वह भदोही जिले में भाजपा की एक डिविजनल यूनिट में महासचिव है। जैसा कि मुझे धमकी दी गई थी, मैंने तुरंत पार्टी आलाकमान को सूचना दी और इसे एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भदोही
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


