Advertisement
यूपी: बहराइच पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, "बहराइच में एक कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे बौंडी थाना क्षेत्र में बौंडी के थाना प्रभारी और एसओजी टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध, जो उसी दिन खैरीघाट से भाग निकला था, वहां चेकिंग लगाई गई, जिसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोलीबारी में जाबिर जाकिर को गोली लग गई, जबकि दूसरा व्यक्ति कार लेकर भाग निकला। इसके बाद लगातार चेकिंग शुरू की गई। नानपारा पुलिस को बजरिया मोड़ के पास सूचना मिली कि उसी नंबर से मिलती-जुलती एक कार देखी गई है। जब पुलिस ने वहां चेकिंग लगाई और संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने पुलिस पर गोली चला दी।"
उन्होंने बताया कि इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस गोलीबारी में नसीम वहीं गिर पड़ा, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। नसीम पर 24 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों का एक गैंग है, जिसने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई चोरियां की हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बहराइच
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


