Advertisement
यूपी : धर्मांतरण के अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश, ऑपरेशन 'अस्मिता' चलाकर पीड़िताओं को किया रेस्क्यू

पाकिस्तान के इन्फ्लुएंसर तनवीर अहमद और शाहिद अदीब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते थे। गिरोह डार्क वेब, क्रिप्टोकरेंसी और डॉलर ट्रांजैक्शन से फंडिंग करता था। एक आरोपी ने क्राउडफंडिंग से फिलिस्तीन को धन भेजने का भी खुलासा किया।
धर्मांतरण के इस रैकेट में ऑनलाइन गेम्स लूडो स्टार और पब्जी के जरिए युवाओं को आकर्षित करना, बौद्धिक विमर्श के नाम पर 'दावाह' से जोड़ना और धीरे-धीरे इस्लाम की ओर प्रेरित करना शामिल था।
गिरोह असंगठित मजदूरों और मानसिक रूप से परेशान युवाओं को टारगेट करता था।
कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा कि यह नेटवर्क राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। आगरा पुलिस और देश की कई एजेंसियां इस रैकेट की जांच में लगी हुई हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


