University College professors encompass-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनिवर्सिटी काॅलेज प्राध्यापकों ने दिया धरना

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 7:42 PM (IST)
यूनिवर्सिटी काॅलेज प्राध्यापकों ने दिया धरना
कुरुक्षेत्र। पिहोवा। अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले जिले के प्राध्यापकों ने भी धरना देते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद काॅलेज प्राध्यापकों की ओर से एचआरडीसी मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया। इन्होंने सभी काॅलेज, यूनिवर्सिटी में खाली पद भरने, सातवां वेतन आयोग लागू करने, सभी प्राध्यापकों की पेंशन शुरू करने सहित कई मांगे रखी है। इस मौके पर प्रो. शमशेर सिह, डॉ. मेजर सिंह, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, प्रो. सुषमा शर्मा, प्रो. मनजीत कौर, प्रो. आभा चतुर्वेदी, प्रो. गुरप्रीत कौर और प्रो. सुनीता चहल सहित कई प्राध्यापक मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement