Uncle raped minor niece in hotel in Mahoba-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महोबा में चाचा ने नाबालिग भतीजी से होटल में किया दुष्कर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 21 अगस्त 2024 9:55 PM (IST)
महोबा में चाचा ने नाबालिग भतीजी से होटल में किया दुष्कर्म
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने होटल के कमरे में ले जाकर अपनी 14 साल की सगी भतीजी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को फोन पर बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 14 साल की लडकी आज (बुधवार को) अपने परिजनों के साथ कोतवाली आई और अपने सगे चाचा बृजेंद्र सिंह (40) पर सात अगस्त की रात छतरपुर के एक होटल के कमरे में रुकने के दौरान जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बृजेंद्र सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
एसएचओ ने दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) के मुताबिक बताया कि सात अगस्त को आरोपी अपनी 14 साल की सगी भतीजी को बहाने से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय ले गया और वहां रात होने पर एक होटल के कमरे में दोनों (चाचा-भतीजी) एक साथ रुके, जहां धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की। उन्होंने बताया कि डर की वजह से पीड़िता ने अब तक घटना परिजनों को नहीं बताई थी।
सिंह ने बताया कि आरोपी बृजेंद्र फिलहाल फरार है, उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement