Advertisement
पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग, 5 पिस्टल और 10 खाली मैगजीन बरामद

जीआरपी के थाना प्रभारी ने सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ट्रेनों की चेकिंग कर रही थी। मालवा एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे की चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान पुलिस ने उसमें एक लावारिस बैग बरामद किया। तलाशी लेने पर बैग में से 5 पिस्टल और 10 खाली मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पठानकोट
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


