two shooter on police remand, three absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोली मारने वाले दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, तीन फरार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 3:30 PM (IST)
गोली मारने वाले दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, तीन फरार
पलवल। गांव गुदराना फाटक के समीप आपसी कहासुनी को लेकर जान से मारने की नीयत से एक व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। सदर थाना प्रभारी संदीप मोर के अनुसार गांव सिहा निवासी सुभाष पुत्र रतनसिंह ने शिकायत दी थी कि उसके चाचा का बेटा अमित किसी काम से रेलवे फाटक के पास परचून की दुकान पर गया था। वहां मौजूद पांच लोगों से अमित की किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात बढऩे पर उन्होंने अमित के सीने पर गोली दाग दी और फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे शिकायतकर्ता सुभाष ने भाग रहे आरोपियों को पहचान लिया। घायल अमित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे फरीदाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने पीडि़त कि शिकायत पर मामला दर्ज कर गांव सिहा निवासी मनोज उर्फ बुल्ला व गांव पैंगाव (यूपी) निवासी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गांव तुमसरा निवासी इनके तीन साथी लखन, सिद्धार्थ व गोपाल फरार हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement