Advertisement
बरनाला में सुखविंदर सिंह की हत्या मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज

आरोप है कि गुरदीप दास दीपी बावा ने कई बार सुखविंदर को जान से मारने की धमकी दी थी। वह सुखविंदर के परिवार की सरपंची जीतने से खुन्नस खाए बैठा था। गुरदीप दास से सुपारी लेने के बाद हरजिंदर सिंह ने वारदात को अंजाम दिया।
बरनाला के एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए तेजी से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर का पोस्टमार्टम बरनाला के अस्पताल में किया जा रहा है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
बता दें कि शनिवार को सुखविंदर सिंह सेहना गांव के बस स्टैंड के पास एक दुकान पर बैठे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई।
हत्या के बाद से ही सुखविंदर के परिजन और ग्रामीण बरनाला-फरीदकोट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी।
सिमरनजीत सिंह मान और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता आज सुखविंदर सिंह कलकत्ता के परिवार के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन जताने की संभावना है। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मामले का स्वत: संज्ञान लेने और केंद्रीय एजेंसियों को निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच का निर्देश देने की मांग की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरनाला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


