Two houses built with drug proceeds, property worth 62 lakh frozen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशे की कमाई से खड़े किए 2 मकान, अब 62 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026 5:41 PM (IST)
नशे की कमाई से खड़े किए 2 मकान, अब 62 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज
- एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई, चारागाह भूमि पर कब्जा कर बनाए थे मकान, दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी ने जारी किया स्थायी आदेश जयपुर/चित्तौड़गढ़। पुलिस महानिदेशक, राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी भीमाराज बंजारा की करीब 62 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी है। कार्रवाई में गुंदारेल गांव में चारागाह भूमि पर कब्जा कर बनाए गए दो मकान शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार पर चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत तस्करों से अर्जित अवैध संपत्तियों की भी जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गजेन्द्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त निम्बाहेड़ा शिवप्रकाश के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने आरोपी भीमाराज पिता गोमा बंजारा, निवासी रूपाजी की ढाणी, गुंदारेल की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ थाना बस्सी, चित्तौड़गढ़ और थाना देवगढ़, राजसमंद में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। मादक पदार्थ संबंधी प्रकरणों की जांच के दौरान संपत्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। गुंदारेल में चारागाह भूमि पर कब्जा कर बनाए गए दो मकानों को मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति के रूप में चिन्हित किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई के लिए Competent Authority & Administrator, SAFEM (FOP) A & NDPS Act, नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा। सुनवाई के बाद सक्षम प्राधिकारी ने संपत्ति के को फ्रीज करने के संबंध में स्थायी अनुमोदन आदेश जारी किया। आदेश की पालना में दोनों मकानों को फ्रीज कर दिया गया। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement