पानीपत। शहर में दो दिन पूर्व गायब हुए दो युवकों के शव नहर में से बरामद हुए है। दोनों ही युवकों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। दोनों के शव दिल्ली पैरलल नहर में मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पहला मामला 30 सितंबर है जब अमित पुत्र श्याम लाल जो कि पानीपत के गोहाना रोड सिथित एक बिजली की दूकान पर काम कर रहा था ,तभी उसके बुआ के लडक़े बिजिंदर का फोन उसके पास आया और उसने अमित को बिंझौल नहर के पास बुलाया। जहां पर उसे शराब पिलाई। आरोप है कि जब अमित शराब के नशे में हो गया तो उन्होंने मिलकर अमित को नहर में धक्का दे दिया। वही दूसरा मामला एक अक्टूबर का है जब जगराज जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहना वाला है और पानीपत में कृष्ण डेरी दोनों नहरो के बीच में रहता था। 1 अक्टूबर को वह दूकान से काम ख़त्म करके अपने घर जा रहा था। जब वह पैरलल नहर के पास पंहुचा तो वहां उसके अन्य साथी शराब पी रहे थे उन्होंने गजराज को अपने पास बुलाया और उसे शराब पिलाई। परिजनों के अनुसार गजराज का पहले भी झगड़ा हो चूका था। उसी रंजिश के चलते उसके दोस्तों ने उसे शराब पिलाई और मार कर नहर में फैंक दिया।