two constables arrested notorious crook in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो कांस्टेबल ने जान की बाजी लगा पकड़ा कुख्यात बदमाश को

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 09:16 AM (IST)
दो कांस्टेबल ने जान की बाजी लगा पकड़ा कुख्यात बदमाश को
जयपुर। ढाई साल पहले पुलिस हिरासत से हथियार लेकर फरार हुए कुख्यात बदमाश बहादुर सिंह व उसके साथी को एसओजी के दो कांस्टेबलों ने जान की परवाह किए बिना पकड़ लिया। बदमाश ने एसओजी के वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था, लेकिन कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह व राजेन्द्र सिंह जैसे-तैसे वाहन से बाहर आए और बदमाश की स्कॉर्पियो गाड़ी से आधा किमी तक लटक गए। सालासर निवासी बहादुर व फलौदी निवासी जालिम सिंह को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी बहादुर के पास से एक लोडेड देसी कट्टा व पिस्टल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बहादुर सिंह फरारी के लिए जगह ढूंढ रहा था। उसका इरादा जयपुर में रहकर व्यापारियों से वसूली करना था। उस पर डीजीपी मनोज भट्ट ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वह जून 2014 में सालासर से पुलिस की दो एसएलआर राइफल लेेकर हिरासत से फरार हो गया था। आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि बहादुर सिंह के कालवाड़ में फरारी काटने की सूचना मिलने पर एएसपी करन शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह व कांस्टेबल नरेन्द्र, राजेन्द्र व रामलाल की टीम बनाई गई। बहादुर सिंह कालवाड़ के कापडिय़ावास गांव में किसी परिचित के घर खाना खाने के बाद जैसे ही बाहर आकर स्कॉर्पियो में बैठना लगा, उसी दौरान एसओजी की टीम कार से पहुंच गई। यह देखकर बहादुर सिंह ने लोडेड पिस्टल हाथ में ली और ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। इस पर एसओजी की टीम ने बहादुर सिंह की गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी, तो बहादुर सिंह ने तेज रफ्तार में गाड़ी को पहले पीछे लिया और फिर आगे चलाकर एसओजी के कार पर तीन दफा टक्कर मारी। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसी दौरान एसओजी की कार से कांस्टेबल नरेन्द्र व राजेन्द्र बाहर निकल गए और भागकर बहादुर सिंह की स्कॉर्पियो के दोनों तरफ गेट पर लटक गए। बदमाश अपनी गाड़ी को आधा किमी तक ले गया लेकिन, दोनों कांस्टेबलों ने उसको पकडक़र पिस्टल छीन ली। उसके बाद एसओजी के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बदमाश को दबोच लिया। बाद में उससे पूछताछ के बाद एसओजी ने उसके साथी जालिम को भी गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement