भिवानी। भिवानी नगर परिषद के आठ जनवरी को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार संजय बिश्रोई ने बताया कि गुरुवार को वार्ड नंबर एक से विजय कुमार तथा वार्ड नंबर 26 से विनोद कुमार ने अपना नामांकन पत्र भरा है। उन्होंने बताया कि आगामी 27 दिसंबर तक नगरपरिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे ।