आगरा। दो युवकों ने चलती ट्रेन में टीटीई की
पिटाई कर दी। पीड़ित टीटीई ने थाना जीआरपी आगरा कैंट में तहरीर देकर मारपीट और
सामान लूट ले जाने वाले दो अज्ञात युवकों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला
आगरा-इटावा डीएमयू ट्रेन का है। टीटीई का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बिना टिकट
यात्रा कर रहे युवकों से टिकट दिखाने को कह दिया। जैसे ही ट्रेन बटेश्वर के
पास पहुंची, युवकों ने टीटीई की पिटाई करना शुरू कर दिया। यह
नजारा देख ट्रेन में चल रहे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान