Two arrested with illegal arms-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 12:43 PM (IST)
अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
गुरुग्राम । गुरुग्राम क्राइम ब्रांच टीम सैक्टर-17 ने सूचना पर अलग-अलग जगहों से दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर पोस्ट ऑफिस के पास खड़ा हुआ है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम ने बताए गए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्धावस्था में खड़ा देखा। शक होने पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान बहादुरगढ़ निवासी आकाश के रूप में की गई। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने बिहार के सीवान निवासी पंकज नाम के एक युवक को अवैध कट्टा के साथ काबू किया। उक्त दोनों के खिलाफ शहर थाना में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement