tribute to deceased in program memory remaining Naman -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मृति शेष नमन कार्यक्रम में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 10:33 PM (IST)
स्मृति शेष नमन कार्यक्रम में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। प्रेरणा प्रतिष्ठान आचार्यों का चौक, पर्यटन लेखक संघ, शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में होटल मरुधर हेरिटेज में स्मृति शेष नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की गई तथा दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह के अध्यक्ष पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा ने कहा कि नगर के कला साहित्य, संस्कृति में योगदान देने वाली विभूतियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिक्षाविद डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि दिवंगतों के प्रति मान सम्मान गरिमामय है। विशिष्ट अतिथि डॉ. महेन्द्र खडग़ावत ने कहा कि दिवंगतों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में राजाराम स्वर्णकार, डॉ. कृष्णा आचार्य, प्रोफेसर नरसिंह बिन्नाणी, मंजूर अली चंदवानी, पंकज गोस्वामी, सुमति कुमार बांठिया, डॉ. एस.एन. हर्ष, विप्लव व्यास, दयानन्द शर्मा, अशफाक कादरी, एम. रफीक कादरी, सुरेन्द्र प्रसाद पुरोहित, नटवरलाल व्यास, प्रोफेसर एन.के.शर्मा, नदीम अहमद नदीम, प्रमोद कुमार शर्मा, पृथ्वीराज रत्नू, डॉ. अफरोज खान, बी.एल.नवीन ने नगर की विभूतियों के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला। शब्दरंग के सचिव राजाराम स्वर्णकार ने सभी का आभार जताया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement