फरीदाबाद। शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर लोधी राजपूत जन कल्याण समिति रजि. फरीदाबाद की ओर से मंगलवार को भगत सिंह को याद किया गया और भगत सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। शहीद भगत सिंह चौक पर हुए कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शहीदों की शहादत को भी याद किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रूपा सिंह लोधी, ओमकार सिंह लोधी, नरेन्द्र लोधी, ओम प्रकाश लोधी, होती लाल लोधी, कंवन सिंह लोधी, अमर सिंह, संजीव लोधी और प्रमोद कुमार लोधी सहित कई लोग मौजूद रहे।