Training Program on Modern Dairy Techniques and Management-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आधुनिक डेयरी तकनीक और प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 5:20 PM (IST)
आधुनिक डेयरी तकनीक और प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
करनाल। आधुनिक डेयरी की नवीन तकनीकों और प्रबंधन पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार से शुभारंभ हो गया। डेयरी सेक्टर में मेक इन इंडिया किस तरह आगे बढ़ रहा है, इसका प्रमाण राष्ट्रीय डेयरी अनुसन्धान संस्थान में शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। जब विकासशील देशों खासकर अफ्रीकन देशों के प्रतिनिधि भी भारत की डेयरी तकनीक को सीखने यहां पहुंचे। इस कार्यक्रम में साउथ अफ्रीका के साथ नौ अन्य देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के सदस्य डाॅ ए के श्रीवास्तव ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश का डेयरी उद्योग दिनों दिन आगे बढ़ रहा है। लेकिन बढ़ती जनसंख्या की दुग्धापूर्ति के लिए अभी और शोध करने होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान इन प्रतिनिधियों को डेयरी स्किल, जिसमें एनिमल ब्रीडिंग, प्रबन्धन, दुग्ध उत्पादों का निर्माण, दूध की प्रोसेसिंग और वेल्यू एडीशन सहित अन्य नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। एक सवाल के जवाब के दौरान उन्होंने कहा कि गरमी के दौरान पशुओं में दूध की कमी हो जाती है। ऐसे में दुधारु पशुओं के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement