training given cashless system -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैशलेस प्रणाली को लेकर दिया प्रशिक्षण

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 00:35 AM (IST)
कैशलेस प्रणाली को लेकर दिया प्रशिक्षण
करनाल। अब देश में कैशलेस प्रणाली को अपनाया जा रहा है और सभी को इसे सीखने की जरूरत है। जिससे वे कभी कैश की समस्या से परेशान नहीं हो। ये कहना है एनआईसी के डीआईओ महिपाल सिकरी और उपडीआईओ पलविन्द्र सिंह का। वे शनिवार को स्थानीय रेलवे रोड़ स्थित जीडी डीएवी बीएड कॉलेज फाॅर वूमन में छात्राओं को कैशलेस को लेकर प्रशिक्षण दे रहे थे। उन्होंने कैशलेस ट्रांजेक्शन और डिजीटल प्रणाली को आज के समय की जरूरत बताया और कहा कि इससे लोगों को पब्लिक सर्विसेज का लाभ लेने के लिए लाईनों में नहीं लगना पड़ेगा और ना ही उन्हें कार्यालय तक पहुंचने में डीजल और पेट्रोल खर्च होगा। बल्कि समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि पैसे के लेन-देन के लिए ये प्रणाली सुरक्षित है। इस अवसर पर जीडी डीएवी बीएड कॉलेज फाॅर वूमन की प्राचार्या डाॅ राकेश संधू सहित भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

[@ खत्म होगी किल्लत,500के नोट की छपाई 3गुना]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement