Advertisement
राजस्थानः झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे,पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

घटना के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान, घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है।
पीएम मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुखी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।PMNRF की तरफ से हर उस व्यक्ति के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी जिसने अपनी जान गंवाई है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, "झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।"
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पोस्ट में कहा, "झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में छापोली में कई मजदूरों की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत बेहद दुखद और मार्मिक है। इस पूरे प्रकरण की जांच आवश्यक है कि सड़क निर्माण के समय हुआ यह हादसा कैसे हुआ और इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों पर क्या बीत रही होगी, यह सोचकर मन व्यथित है। सरकार को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना चाहिए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें।"
--आईएएनएस
Advertisement
झुंझुनूं
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


