khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 8:35 PM (IST)
धौलपुर । जिले के गांव लालोनी हार में एक ट्रैक्टर ट्रॉली गांव में स्थित पोखर में डूब गई । लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर में सवार युबक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। चौकी प्रभारी बदन सिंह ने बताया की ट्रैक्टर चालक योगेंद्र अपने ममेरे भाई मनोज के साथ आम के पुरा से मोरम डाल कर अपने गांव निधारा बापस लौट रहा था। तभी रास्ते में लालोनी हार गाँव की पोखर से सटे रास्ते में जल भरा होने से ट्रैक्टर ट्रॉली पोखर में फिसलकर जा गिरी ।हादसे को देख ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक योगेंद्र और मनोज को पोखर से बाहर निकाल कर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को भी पोखर से बाहर निकाल लिया ।