Time change and Atiq To be influential in filmy style-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वक्त पलटा और फिल्मी अंदाज में फिर बोली अतीक की तूती

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 4:12 PM (IST)
वक्त पलटा और फिल्मी अंदाज में फिर बोली अतीक की तूती
इलाहाबाद। सूबे में मायावती की सरकार आते ही अतीक अहमद का जो बाहुबल नेस्तनाबूत नजर आ रहा था । वह एक बार फिर उबाल पर है । कभी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये गली गली छिप रहे अतीक फिर से बेखौफ दिखने लगे ।इनामी सांसद रहे अतीक बवाल करते रहे लेकिन चंद फासले पर रही न पिकेट आयी न डायल 100 । अतीक की हनक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सारी वीडियो फुटेज होने के बाद भी पुलिस जांच करने की बात कहती रही और कार्रवाई शब्द तो अधिकारियों की जुबां तक पर नहीं आया । क्या कारण है कि फिल्मी अंदाज में अतीक की तूती फिर से इलाहाबाद में बोलने लगी । अगर नहीं जानते तो हम बताते हैं । सूबे में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने अतीक की खत्म होती सियासत और राजनैतिक अस्तित्व को फिर से जिंदा कर दिया है । अतीक को न सिर्फ कैंट कानपुर से सपा का उम्मीदवार बनाया गया है , बल्कि मुख्यमंत्री ने भी उनसे अपनी नाराजगी खत्म कर ली है। अतीक के प्रत्याशी बनते ही वह मामला खुल गया था जब कौशांबी की रैली में सीएम अखिलेश ने अतीक की बात न सुनकर धक्का दे दिया था । लेकिन एक दिन पहले ही सीएम अखिलेश ने सफाई दी थी कि उस वक्त सिर्फ वह मजाक था। अतीक की आवाज माइक कैच कर लेता इस लिये बाद में बात करने को लिये पीछे किया था ।

कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement