श्रीगंगानगर । तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को उनकी अहिंसापूर्वक नीतियों के कारण याद करते हुए जिले के तिब्बती बाजार एसोसिएशन ने तिब्बत्ती धर्म गुरु के 14 वें महामहिम दलाई लामा दिवस धूमधाम से मनाया।
दस दिसम्बर 1989 को विश्व मानव अधिकार दिवस के दिन तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को उनकी अहिंसापूर्वक नीतियों के कारण विश्व के सबसे बड़े पुरस्कार नोबल पीस पुरस्कार से सम्मानित किया था। जिसको 27 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस मौके पर तिब्बती समाज के लोगो ने कार्यक्रम का आयोजन किया ,जिसमें धार्मिक गायन व शास्त्रीय संगीत पर तिब्बती समुदाय के लोगो ने ख़ुशी मनाई। तिब्बती बाजार अध्यक्ष प्रभु ने बताया की आज का दिन विश्व शांति का दिन है.प्रत्येक प्राणी को अहिंसा पूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहां की अहिंसा का सन्देश देने के लिए समुदाय के लोग 80 मछलियों को पानी में छोडक़र जिव जन्तुओं व प्राणियों को जीवन जीने का अधिकार का सन्देश दिया।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह