Advertisement
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में डीजल टैंक में सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत

यह हादसा बाराबंकी जिले के देवा मार्ग पर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटेहटा स्थित गणपति एग्री बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हुआ है। कारखाना परिसर में एक ओर राइस मिल, तो कुछ ही दूरी पर मुर्गी दाना बनाने का भी प्लांट है। शाम को इस कारखाने में डीजल का टैंकर आया था। भूमिगत टैंक में डीजल डालने से पहले इसकी सफाई के लिए तीन मजदूर लगाए गए थे, तभी ये घटना घटी।
बाराबंकी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि, सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गणपति एग्री बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में यह घटना घटी। मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भदोही
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


