धौलपुर। नेशनल हाईवे संख्या तीन पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। हादसे में आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से पांच गंभीर घायलों को रैफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ। जब उत्तर प्रदेश में मथुरा के दूल्हे सहित एक दर्जन लोग इंडिका कार से धौलपुर के भैसाख गांव में आ रहे थे। तभी नेशनल हाईवे संख्या तीन पर ओवरटेक के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया और दो परिवारों में छाई शादी की खुशियां समाप्त हो गई.....
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS