Three killed in collision between DCM and container in Rampur, CM Yogi expressed grief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामपुर में डीसीएम और कंटेनर की टक्कर में तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 जुलाई 2025 2:28 PM (IST)
रामपुर में डीसीएम और कंटेनर की टक्कर में तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
रामपुर । उत्तर प्रदेश के रामपुर में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीसीएम और कंटेनर की जबरदस्त भिड़ंत में तीन की मौत हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर सड़क हादसे पर दुख जताया और उन्होंने मृतकों के शोक परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सीएम योगी ने जनपद रामपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।" मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डीसीएम ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर से टकराने के कारण डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटाया। साथ ही कंटेनर और डीसीएम में फंसे तीनों लोगों के शवों को बाहर निकाला।
रामपुर के एसपी विद्या सागर मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "मिलक थाना क्षेत्र से एक सूचना मिली थी कि एक डीसीएम ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी है। दोनों वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।"
पुलिस के मुताबिक, कंटेनर और कैंटर की टक्कर में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो सैफनी और सीतापुर के रहने वाले थे। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। साथ ही पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement