बर्रा-2 निवासी
मनोज गुप्ता का पुत्र कमल कांत उर्फ छोटू(17) 11 वीं का छात्र है। राम शंकर सविता का
पुत्र शिवम उर्फ हनी(14) हाईस्कूल का छात्र है। के.पी. सिंह का पुत्र दीपक(17) 11वीं का छात्र है जो कि अपने
मित्र अभय व अमन के साथ दादा नगर नहर नहाने के लिए घर से बिना बताये निकले थे।
पांचों छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते है। नहर में नहाते समय कमल , शिवम, दीपक पानी में डूबने लगे।
जिन्हे बचाने के लिए अभय व अमन भी बीच में चले गये। अभय के चिल्लाने की आवाज सुन
आसपास के लोग दौड़े और अभय व अमन को पानी से बाहर निकाल लिया। मगर बाकि तीनों दोस्त
पानी में डूब गये।