कानपुर।
गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर नहर में गुरुवार को पांच दोस्त नहाते समय
डूब गये। बच्चों को डूबता देख क्षेत्रीय लोगों ने दो छात्रों को बचा लिया। वहीं
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मद्द से करीब एक घंटे की मशक्कत के
बाद तीनों छात्रों को बाहर निकाल लिया। जिन्हे पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा
दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया।