Three arrested for selling illegal weapons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध हथियार बेचने वाले तीन गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 6:33 PM (IST)
अवैध हथियार बेचने वाले तीन गिरफ्तार
भिवानी। एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुड़ बेचने की आड़ में अवैध हथियारों की धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने टिटाणी गांव निवासी असमन को दो अवैध पिस्टल के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की। उसने विजयपाल से 18 हजार रुपए में तीन पिस्टल खरीदी थी। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि तीन पिस्टल खरीदने के बाद दो बरामद कर ली गई है और एक पिस्टल उसने कहां बेची। पूछताछ के दौरान असमन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुज्जफर नगर में काकड़ौली तहसील के खुजेड़ा गांव निवासी विजयपाल गांव में गुड़ बेचने के लिए आता है। उसी दौरान वो उसे हथियारों की सप्लाई करता है और वो इन्हें आगे बेच देता है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विजयपाल को भी गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के बाद लोहानी में साहिल नामक युवक को अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिससे पूछताछ के बाद दो और आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement