हनुमानगढ़। सडक़ निर्माण की मांग को लेकर नोहर-पल्लू सडक़ पर अवरोधक लगा चक्काजाम करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने करीब पांच दर्जन महिला-पुरूषों पर मुकदमा दर्ज किया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग नोहर के सहायक अभियंता ने इस आशय की नोहर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार की सुबह जिला परिषद सदस्य मंगेज चौधरी व रिद्धकरण कस्वां के नेतृत्व में करीब 50-60 महिला-पुरूषों ने रविवार सुबह करीब दस बजे गांव असरजाना गांव नोहर से पल्लू सडक़ मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। जिससे पूरा दिन इस मार्ग पर आवागमन करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मार्ग अवरूद्ध करने वालों पर भादंसं की धारा 283, 143 के तहत मामला दर्ज कर लिया। ज्ञातव्य हो कि रविवार को नोहर-पल्लू सडक़ बनाने की मांग को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पूर्व घोषणानुसार चक्काजाम कर दिया जो पूरा दिन चला। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारियों ने सडक़ के बीचोंबीच ईंटों की दीवार खड़ी कर मार्ग जाम कर दिया। सायं करीब पांच बजे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...