Advertisement
तिलकधारी और भगवाधारी न केवल भारत, बल्कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी शासन करेंगे: देवकी नंदन ठाकुर

देवकी नंदन ठाकुर ने आगे कहा कि 1,000 साल बाद भी सोमनाथ मंदिर वहीं खड़ा है। भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है, कृष्ण मंदिर बनेगा, और काशी विश्वनाथ मंदिर भी बनेगा। सनातन की इस पवित्र भूमि पर एक दिन सनातन धर्म की ध्वजा पूरी शान से फहरेगी।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। मोहन भागवत ने कहा था कि 20 से 30 साल बाद भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। इस पर देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि हिंदू राष्ट्र, सनातन राष्ट्र और सनातनी बहन-बेटियों की रक्षा की मुहिम हमें कल से नहीं, बल्कि आज से ही शुरू करनी होगी।
उन्होंने कहा कि हमें प्रयास करना होगा कि सनातनी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश और इंग्लैंड जैसे देशों में भी सुरक्षित रहें और हिंदुस्तान में किसी पर भी बुरी नजर न पड़े। इसके लिए बिना एक दिन गंवाए तैयारी शुरू करनी होगी और सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बुलंदशहर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


