Advertisement
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के छतारी में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान ढहा, रेस्क्यू टीमों ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान मलबे में दबे तीनों व्यक्तियों (एक महिला व दो पुरुष) को सकुशल बाहर निकाला गया। महिला की स्थिति सामान्य है। घायल पुरुषों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है।
एडीएम ने यह भी बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ व एमडीआरएफ की टीम और जनपद अलीगढ़ से मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल को भी मौके पर बुलाया गया था। पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमों की ओर से समन्वय स्थापित कर राहत व बचाव कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ टीम की ओरह से घटनास्थल पर कैनाइन सर्च भी की गई।
वित्त व राजस्व विभाग के एडीएम ने जानकारी दी कि अभी मौके पर कानून और शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बुलंदशहर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


