संगरूर। नासा द्वारा जारी की गई तस्वीरों से स्पष्ट है कि पंजाब तथा हरियाणा इन दिनों धुएं के बादलों में घिरा हुआ है। जिसका प्रमुख कारण है किसानों का इन दिनों फसल के नाड (पराली ) को जलाना । सरकार व विशेषज्ञों के काफी प्रयास के बाद भी यह धुंआ कम नहीं हो पा रहा है। पंजाव में खेती बाड़ी विभाग किसानों को वेलर नामक मशीन फसल के नाड को एकत्रित करने के लिए दे रहा है जिससे कि फसलों का अवशेष किसान नहीं जलाएं। लेकिन मशीनों की संख्या कम होने के चलते किसान लगातार अवशेष जला रहें है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि फसल के अवशेष जलाने से जहां खेतों में रहने वाले भूमि के सहायक कीड़े नष्ट हो जाते है वही ग्लोबल वार्मिंग का भी खतरा लगातार बढ़ रहा है। साथ ही आंखों में जलन व सांस की बीमारियां भी बढ़ रहीं है।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :वरूण गांधी की "हनी ट्रैप" पर सफाई,नहीं किया गलत काम