The young mans dead body was found in Khannaut Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दनियापुर में मिली खन्नौत में डूबे युवक का शव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 5:24 PM (IST)
दनियापुर
में मिली खन्नौत में डूबे युवक का शव
आपको बता दें कि गुरुवार को थाना रोजा क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी निवासी रिंकल अपने साथियों के साथ गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए हनुमत धाम पर आया हुआ था। मूर्ति विसर्जन के दौरान रिंकल गर्रा नदी में डूब गया था। जिसे ढूंढने के तमाम प्रयास देर शाम तक चलते रहे थे। प्रशासन ने फर्रुखाबाद से स्टीमर मंगवाया था जोकि देर रात यहां पहुंचा। सुबह छह बजे गोताखोरों की टीम ने स्टीमर से नदी में उसकी तलाश शुरू की। सुबह आठ बजे थाना आरसी मिशन क्षेत्र के अंतर्गत दनियापुर के पास रिंकल का शव बरामद हो सका। गोताखोर बड़ी मुश्किल से शव निकालकर लाये। शव बरामद होने की जानकारी पाकर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां मृतक के घर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और उन्हें शासन स्तर से मदद का भरोसा दिलाया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement