शाहजहांपुर।
गुरुवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय गर्रा नदी में डूबे युवक का शव कड़ी मशक्कत
के बाद बरामद हुआ। फर्रुखाबाद से आई पीएसी टीम के गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से
शव को बरामद किया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोजा चेयरमैन अजय
पोता परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने पहुंचे।