The Yogi government has accelerated the development of tribal communities, with 18 departments working together to transform 517 villages.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 5:11 PM (IST)
जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योगी सरकार बहुविभागीय समन्वय के साथ काम कर रही है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास की योजनाएं अलग-अलग विभागों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एकीकृत कार्ययोजना के तहत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 26 जिलों के 47 ब्लॉक और 517 गांव चिह्नित किए गए हैं। जनजाति विकास विभाग के निदेशक प्रवीण मिश्र ने बताया कि चिह्नित गांवों में सोनभद्र के सर्वाधिक 176 गांव शामिल हैं। इसके अलावा बलिया के 61, ललितपुर के 38, देवरिया, कुशीनगर और लखीमपुर खीरी के 34-34 तथा गाजीपुर के 26 गांव अभियान का हिस्सा हैं। मिर्जापुर के 20, गोरखपुर के 18, चंदौली के 17 और बिजनौर के पांच गांव भी इसमें शामिल हैं। योगी सरकार का जोर गांवों में सड़क, पुल, नाली, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के साथ आजीविका के अवसर बढ़ाने पर है। विभागों के बीच समन्वय से योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और जनजातीय क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2024 को इस अभियान की शुरुआत की थी। उत्तर प्रदेश में इसे प्रभावी बनाने के लिए जनजाति विकास विभाग के साथ कुल 18 विभागों को जोड़ा गया है। ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति, विद्युत ऊर्जा, कृषि, पशुपालन, कौशल विकास, पंचायती राज और पर्यटन समेत विभिन्न विभागों को 25 निर्धारित हस्तक्षेपों के माध्यम से गांवों को योजनाओं से संतृप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement