The workshop is open Amukikrn-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आगाज

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 6:25 PM (IST)
आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आगाज
बारां। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढावा देने के लिए जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में मोइनी फाउंडेशन तथा शिक्षा विभाग द्वारा छबड़ा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत ब्लॉक स्तरीय शिक्षक.प्रशिक्षण एवं आमुखीकरण कार्यशाला का आगाज बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंता से किया गया । जिला समनव्यक अशोक कुमार योगी एवं प्रोजेक्ट मैनेजर भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला के तहत प्रथम चरण में जिले के ब्लॉक अंता से 16 विध्यालय के 6 संस्था प्रधानों एवं 27 शिक्षकों को प्रोजेक्ट समनव्यक यतिश स्वर्णकार एवं सत्यपाल सैनी द्वारा प्रशिक्षित किया गया जिसके तहत आईसीटी संसाधनों एवं सूचना तकनीकी का उपयोग करते हुए एनसीईआरटी के पाठ्यक्रमानुसार क्विज.अकैडमी प्लैटफार्म पर शिक्षण,अधिगमन की जानकारी देते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन तरीकों से पढ़ाई कराने तथा रिमोट मोनिटरिंग की व्यापक जानकारी प्रदान दी गई एवं खेल खेल मे शिक्षा दिलाने का गुर सिखाया गया जो कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement