The three-day International Gita Mahotsav-2024 started with chanting of mantras at ITI Narnaul-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ITI नारनौल में मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024

khaskhabar.com: सोमवार, 09 दिसम्बर 2024 3:14 PM (IST)
ITI नारनौल में मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024
नारनौल। आईटीआई नारनौल के मैदान में सोमवार को गीता के मंत्रोच्चारण के साथ तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 जिला स्तरीय समारोह का का उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने किया शुभारंभ। जिला प्रशासन द्वारा इस समारोह के लिए सभी प्रकार की अच्छी तैयारियों के साथ हस्तकला, रंगोली और सांस्कृतिक रंगों में रंग नजर आया। आईटीआई मैदान चारों तरफ हस्तकला प्रदर्शनी व गीता के संदेश से सजा हुआ नजर आया। तीनों दिन विभिन्न विभाग अपनी स्टॉल लगाकर सरकार की सेवाएं व योजनाओं का लाभ भी देंगे। इस कार्यक्रम में 10 दिसंबर को नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव गीता महोत्सव में मुख्य अतिथि होंगे। वहीं महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव 11 दिसंबर को सांस्कृतिक संध्या एवं पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। विभिन्न विभागों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा स्वयं सहायता समूह अपनी प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से 38 स्टॉल तैयार किए गए हैं। आईटीआई मैदान में लगभग 60 बाई 30 का मंच सजाया गया है। आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए आईटीआई के मुख्य द्वार पर कार्यक्रम की सूचना से संबंधित द्वार तैयार किया गया है। उपायुक्त डा. विवेक भारती ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 के जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ 9 दिसंबर को आईटीआई से किया गया है उन्होंने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 10 दिसम्बर-2024 प्रदर्शनी व सेमिनार 10:15 बजे व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन 11:15 बजे किया जाएगा। बुधवार 11 दिसम्बर-2024 को प्रदर्शनी शोभा यात्रा (स्थान-चामुंडा देवी मन्दिर से शुभारंभ) 11:00 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम 4:15 बजे तथा दीपोत्सव 6:00 बजे किया जाएगा। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement